– सचदेवा इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप हुया हादसा
Q
फरह| आगरा दिल्ली हाईवे पर सचदेवा इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप पश्चिमी बंगाल से मथुरा आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई | इसमे 20 यात्री घायल हो गए | 4 की हालत चिन्ताजनक बताई गई है |
https://youtu.be/JHeAH5cMDN4
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है, जिन्हे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई | घटना की बजह बस का अगला
टायर फटना बताया गया है | जानकारी के अनुसार टुरिस्ट बस
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से आगरा होते हुए मथुरा वृंदावन जा रही थी| तभी आगरा मथुरा के हाइवे पर चलती बस का अगला टायर फट गया, इससे बस एकदम असंतुलित हो गई और हाइवे पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई | बस में यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई | उसमें 40 यात्री सवार थे | जिनमे से 20 घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है | चार की हालत चिंताजनक बताई गई है | मौके पर पहुंचे
कॉलेज के छात्रों ने पलटी बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से बाहर भेजा | मौके पर पुलिस भी पहुंच गई |
—————————————-
ये यात्री हुए हादसे में घायल
सागरिका मंडेला, इंद्राणी, बीना धोली, सारेदास, सावित्री, नॉमिता जैन, कंचन मंडेला, चंन्द्रामन लाल, गायत्री, हसीना, अधिकारी, दीक्षा, कन्हाई, कोलांगई, प्रशांत, रंजीत, गीतम मनडोल, सचिन, उदय, भीमसेन, शिव कुमार आदि |






