-थाईलैंड में 21 सितंबर से हुई थी बॉक्सिंग प्रतियोगिता

फरह| अभी थाईलैंड के पट्टाया शहर में हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग कौंसिल सिरीज़ एवोल्यूशन फाइट में प्रतिद्वंद्वी करेन खोंग मुइंग को राउंड वन की 18 सेकंड में धराशाई कर दिया | नाक आउट से फाइट जीत कर दीनदयाल धाम के लाल संतोष ने एशिया का अब तक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रतियोगिता जीत ली|
सबसे कम टाइम में प्रतिद्वंद्वी को मारने का रिकॉर्ड कायम किया है | यह प्रतियोगिता थाईलैंड में बोन क्लब द्वारा वर्ल्ड बॉक्सिंग कॉउन्सिल एवोल्यूशन फाइट सीरिज के तहत 21 सितंबर से कराई गई थी | बीते दिन संतोष मेडल लेकर परदेश से गाँव लौटा तो ग्रामीणों ने उसके सम्मान में पलक पांवड़े बिछा दिए | बता दें कि पिछली साल सितंबर में ही
तंज़ानिया के बगामोयो शहर में आयोजित अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिद्वंदी शाबानी कयनेका को क्रूजर वेट 98 किलोग्राम में हराकर जीत हासिल की थी ¦






