पंo दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी कल से होगा शुरू, तैयारियां अंतिम चरण में

-दीनदयालधाम में तीन दिन बहेगी संस्कृति, संस्कार और शिक्षा की बयार
-उत्तराखण्ड की राज्यपाल, उoप्रo सरकार के मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं संघ के वरिष्ठ अधिकारी करेगे शिरकत

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
————————————–


मथुरा। भारत माता के अमर सपूत,एकात्ममानव दर्शन के प्रणेता, महामनीषी, प्रखर चिंतक, महान दार्शनिक एवं आदर्श राजनेता पंo दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर जन्मोत्सव आयोजित त्रिद्विवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ दिनांक 25 सितम्बर यानी कल प्रातः 8 :30 बजे से मंदिर परिसर में हवन और वेदो मन्त्रोचारण के साथ शुरू होगा l मेला में उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य सहित उoप्रo सरकार के मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी भी रहेगे l
पंo दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयालधाम फरह में 25, 26 एवं 27 सितम्बर 2019 को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के संबंध में पंo दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर फरह में आयोजित पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई l पंo दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति दीनदयालधाम फरह के अध्यक्ष अशोक टेंटीवाल ने बताया कि इस बार मेला दिनांक 25 सितम्बर 19 को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा और हवन के साथ शुरू होगा l रंगोली प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे से प्रदर्शनी स्थल पर होगी जिसमे उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी l इसी दिन दोपहर में 1 बजे से जनपदीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा,जिसमें आशीर्वचन ओमपाल जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्राप्त होगा साथ ही चौo लक्ष्मी नारायण, पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री, उoप्रo सरकार मुख्य अतिथि के रूप में रहेगे l सायं 3 बजे से कुश्ती दंगल होगा और सायं 5 बजे से कृषि एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी का उद्‌घाटन सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री उoप्रo सरकार करेगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में यतीन्द्र जी,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री,विद्या भारती रहेगे l रात्रि में में 6:30 बजे से शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें पदमश्री ब्रह्मदेव शर्मा, संरक्षक विद्या भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल रहेगे और रसिया दंगल रात्रि 10 बजे से होगा l
स्मृति महोत्सव समिति के महामंत्री डाo कमल कौशिक ने बताया कि मेला के दूसरे दिन 26 सितम्बर 2019 को जन्मोत्सव हवन प्रातः 8 बजे स्मारक भवन पर होगा, जिसमें विश्व हिंदू परिषद के दिनेश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे l सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे से और नाट्‌य प्रस्तुति 11 बजे से होगी l दोपहर 1 बजे से पंo दीनदयाल उपाध्याय का अन्त्योदय विचार पर गोष्टी होगी, जिसमें गुरु शरणानंद महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डाo कृष्ण गोपाल मुख्य वक्ता के रूप में उoप्रo सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और पशुधन,मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री चौo लक्ष्मी नारायण सिंह एवं सांसद हेमा मालिनी उपस्थित रहेगी l सायं 3 बजे से रजत का विराट कुश्ती दंगल होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मुख्य अतिथि रहेगे l महामंत्री डाo कौशिक ने इसी दिन रात्रि में 7:30 बजे से ब्रज के सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें तो रात्रि 9 :30 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा l
स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल ने बताया कि मेला के अंतिम दिन 27 सितम्बर 19 को प्रातः 8 बजे से स्वस्थ गौ प्रतियोगिता एवं पशु चिकित्सा शिविर लगेगा, जिसमें किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं l प्रातः 10:30 बजे se महिला लोकगीत प्रतियोगिता होगी, जिसमें श्रीमती स्वाति सिंह बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, डाo रीता बहुगुणा जोशी सांसद प्रयागराज़ और श्रीमती हेमा मालिनी उपस्थित रहेगी l
स्मारक समिति उपाध्यक्ष डाo रोशन लाल ने बताया कि मेला के अंतिम दिन दोपहर 12 बजे से उoप्रo श्रम मंत्रालय द्वारा हित लाभ वितरण कार्यक्रम होगा l सायंकाल राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता तथा प्रदर्शनी स्टाल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण सायं 4:30 बजे से कर्मवीर जी,सह प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,बृज प्रांत करेगे l उन्होंने बताया कि विकास खण्ड फरह के परिषदीय शिक्षकों के सौजन्य से रात्रिभर चलने वाली सुप्रसिद्ध जिकडी भजन प्रतियोगिता रात्रि 10 बजे से शुरू होगी l
स्मारक समिति मंत्री नवीन मित्तल ने बताया कि जन्मोत्सव मेला को देखते हुए दीनदयालधाम स्मारक एवं समस्त प्रकल्पो में साफ़ – सफाई करा दी गई हैं l मुकेश शर्मा, प्रचार मंत्री ने बताया कि मेला एवं प्रदर्शनी में विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार दिए जायेंगे l मेला में स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों के मनोरंजन के लिए कृषि स्टाल, व्यंजनों और झूला लगाए गये हैं l सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त सुरक्षा बल और महिला पुलिस बल तैनात रहेगा l
प्रेस वार्ता में सर्व व्यवस्था प्रमुख सीoपीo शर्मा, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख गोपीनाथ, मंत्री जगमोहन पाठक, बनवारी लवानियां सह प्रचार मंत्री एवं हरेन्द्र सारास्वत प्रधानाचार्य उपस्थित रहे l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*