-ग्राम्य विकास प्रदर्शनी स्थल देखा
– एसएसपी ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस को दिए निर्देश
—————————————
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म स्थली दीन दयाल धाम में तीन दिवसीय मेला का आज से आगाज हो जाएगा | मेला में दुकाने सज गई हैं व झूले और रहट भी लग गए हैं | महिला बाजार भी महकने लगा है | मंगलवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया | शाम को राधा कृष्ण मंदिर पर हरिनाम संकीर्तन भी शुरू हो गया |
दोपहर को डीएम सर्वग्य राम मिश्रा और सीडीओ रामऩेवास मेला स्थल पर पहुंचे और मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया | ग्राम्य विकास प्रदर्षनी स्थल का भी अवलोकन किया | मेले में आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा के मद्देनजर सभा स्थल और अन्य स्थानों को देखा | शाम को एसएसपी शलभ कुमार भी धाम पहुंचे | उन्होने पुलिस पिकेट देखे | उन्होने मेला पदाधिकारीओं से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की | उन्होने पूछा कि अतिरिक्त पुलिस की जरूरत हो अवगत कराएं | मेला पदाधिकारियों ने कहा कि मेला में यूं तो शांति रहती है | फिर भी हर बार की तरह इस बार भी समान पुलिस व्यवस्था कर दी जाए, वही पर्याप्त है | इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष अशोक टेंटीवाल, महामंत्री डॉ कमल कौशिक, मंत्री डॉ रोशन लाल, स्मारक समिति निदेशक सोनपाल, नवीन मित्तल, नारायण पाठक आदि मौजूद थे |






