-वीडियो और फोटो वायरल करने पर हुई कार्यवाही
—————————————

फरह| मिर्जापुर की एक महिला के साथ खेत में ले जाकर रेप करने के आरोपी की तलाश में फरह पुलिस ने सोमवार को लगातार दबिश दी,किंतु आरोपी गाँव से फरार हो गया |. महिला ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि वह गाँव से ऑटो से फरह खरीदारी के लिए आ रही थी | रास्ते में ऑटो खराब हो गया | उसी ऑटो में सवार गाँव का ही दीवान सिंह पुत्र हरि सिंह और उसका साथी उसे पास के खेतों में ले गए और वहां दोनों ने उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया | पुलिस ने आरोपी की तलाश में सोमवार को दबिश दी, किंतु आरोपी फरार हो गए | दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि खेत में आपसी सहमति से संबंध बनाने के फोटो वायरल होने के बाद बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है | सोशल मीडिया पर घटना के तेजी से फोटो वायरल हो रहे हैं | पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गए हैं |






