सांस्कृतिक आदान प्रदान प्रतियोगिता में भारतीय व्यंजनों का उठाया लुत्फ
-ऐसी प्रतियोगिताओं से सामाजिक समरसता का बढ़ती है – मुकेश अग्रवाल

फरह (मथुरा) l गाइड प्रादेशिक मुख्यालय महानगर, लखनऊ के तत्त्वावधान में प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम में शुक्रवार को त्योहार प्रदर्शन एवं व्यंजन प्रतियोगिता में अपने अपने क्षेत्र की संस्कृति का प्रदर्शन कर भारत की राष्ट्रीय संस्कृति की झलक को प्रस्तुत किया l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह हंसलाल, प्रादेशिक संगठन स्काउट और गाइड, ने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुति हमहें एक दूसरे के क्षेत्रीय संस्कृति से परिचित कराती है l हम देश की संस्कृति का साक्षात दर्शन करते है l श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड, उoप्रo भारत स्काउट और गाइड ने सभी को आशीर्वचन दिया l तत्पश्चात व्यंजन प्रतियोगिता में सभी मंडलों की टीमों ने अपने अपने क्षेत्र के पकवान तैयार किए एवं अतिथियों राजेंद्र सिंह हंसलाल, श्रीमती कामिनी तथा मुकेश अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा का स्वागत किया l सभी ने व्यंजनों को चखा और बच्चों की प्रशंसा की l अलग – अलग क्षेत्रों से आए स्काउट और गाइड ने एक – दूसरे के व्यंजनों का आनंद लिया l
झांसी मंडल का बेर कढ़ी और कढ़ी चावल, बस्ती मंडल का लिट्टी चोखा और कचालु, आगरा मंडल का पेठा और पेढ़ा सभी के आकर्षण का केन्द्र रहे l
बच्चों का होसला बढ़ाते हुए जेडी डाo मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अपनी अलग अलग भाषा शैली, वेशभूषा, रहन सहन, खान पान अलग होते हुए भी हम सब एक हैं l अनेकता में एकता ही भारत की महानता है l उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता का भाव पैदा होता है l
इसमें स्काउट एवं गाइड की आठ मंडलों आगरा, अलीगढ़, मेरठ, प्रयागराज़, आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी एवं झांसी की स्काउट और गाइड की टीमें प्रतिभाग कर रही है l शिविर में स्काउट 94, गाइड 69, स्काउटर 16 एवं गाइडर 12 प्रतिभाग कर रहे हैं l
इस अवसर पर डाo कमल कौशिक जिला मुख्यायुक्त मथुरा, राजेश प्रजापति, एo एसo ओo सीo अलीगढ़ एवं राकेश सैनी, एo एसo ओo सीo आगरा, निखिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य जैन इंटर चौरासी इंटर कालेज मथुरा, मनोज शर्मा, लाखन सिंह, मुकेश शर्मा, आनंद बाबू, डाo सोनम सेठ, रेनू भारद्वाज, गुंजन चौबे, यतेन्द्र, अमित शुक्ला, अजय राज़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं l






