फरह | अब ब्लॉक का कायाकल्प होगा | विकास कार्य पटरी पर आएंगे और पंचायत सचिव गाँव गाँव पहुँचेंगे |

प्रशिक्षु आईएएस जय प्रवेश ने फरह ब्लॉक के बीडीओ का शुक्रवार को चार्ज संभाला है |
2018 बैच के आईएएस जय प्रवेश ने वार्ता में बताया कि
फरह ब्लाक को आदर्श बनाने के साथ ही आईएसओ सर्टिफिकेट दिलाना उनकी प्राथमिकता में है | श्री प्रवेश ने कहा कि क्षेत्र में निष्पक्षता से विकास कार्य कराना उनका प्रयास होगा | इसके अलावा कार्यालय में समय से कार्यो का निस्तारण व पात्रों को योजनाओं का समय से लाभ दिलाना भी उनका प्रमुख पहलू होगा | उन्होने कहा कि ब्लॉक में दलालों का आना वर्जित करेंगे और हर कर्मचारी के लिए कार्य निस्तारण के लिए टाइमलाइन तय होगी| वही सचिवों को अपने गांव गांव जाकर काम की जिम्मेदारी निभानी होगी| प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह व लाखन सिंह व अन्य ने नवागत बीडीओ का माला पहनाकर स्वागत किया |






