माँ को दौड़ाया खेतों की ओर
फरह| आगरा सूर्यलोक निवासी रेपुराजाट भदाया रोड स्थित अपनी दुकान पर बैठे दो भाइयों और उनकी मां पर गाँव के दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया | घटना की रिपोर्ट फरह थाने में दर्ज कराई गई है ¦
आगरा के तेजेंद्र व हरेंद्र ने दो तीन वर्ष पूर्व अपनी मां वीना के नाम प्लाट खरीदा था | खाली प्लाट में तेजेंद्र और उसके भाई ने दुकान निर्मित करा दी | शुक्रवार को वे अपनी मां के साथ दूकान पर बैठे हुए थे | तभी गाँव का पप्पू अपने साथी जीवन और अनार सिंह के साथ वहां आया और भाइयों पर लाठी डंडों से यह कह कर हमला कर दिया कि जगह उनकी है | दफा हो जाओ | दबंगों ने दोनों भाइयो पर लाठी डंडों और सरिया से प्रहार कर दिया | इसमें हरेंद्र का हाथ टूट गया ¦ तेजेंद्र के सिर और आंख में गहरी चोट आई है | आरोप है कि दबंगों ने उनकी मां वीना को मारने के लिए तमंचा हवा में लहरा दिया | तमंचे की नोक पर माँ वीना को खेतों में दौड़ा दिया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | घटना की रिपोर्ट तेजेंद्र ने दर्ज कराई है |






