जमीनी विवादों का समय से निस्तारण करें नहीं तो होगी कार्यवाही :डीएम

फरह| शनिवार को फरह थाना के समाधान दिवस में डीएम एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए | समाधान दिवस में 10 जमीनी प्रकरण लंबित चले आ रहे थे | डीएम सर्वग्य राम मिश्र ने संग्यान लेते हुए राजस्व टीम को समय से निस्तारण के निर्देश दिए | उन्होने साफ लहजे में कहा कि अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही की जाएगी | उन्होने फरह चेयरमेन केके पचौरी की शिकायत पर डम्पिंग स्थल के लिए प्रधानों से विचार विमर्श किया | श्री पचौरी ने कहा कि कस्बे मे लंबे समय से कचरा निस्तारण के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है | मजबूरी में कस्बे का कचरा इधर उधर फेंकना पड़ता है | इस डीएम ने नगर पंचायत से एक प्रस्ताव मांगा है | दूसरी ओर प्रधानों से भी खाली पड़ी सरकारी भूमि का विवरण मांगा गया है | इस मौके पर डीएम श्री मिश्रा ने कहा कि कस्बे को पॉलिथीन मुक्त करना है | रविवार को कस्बे में अभियान चलाया जाएगा | उन्होने कहा कि कस्बे में पॉलिथीन नहीं दिखनी चाहिए अन्यथा ईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी | एसएसपी शलभ कुमार माथुर ने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण किया | उन्होने मुकदमों की जांच में चल रही सुस्ती पर ताकीद किया कि प्रकरणों और विवादों को स्थानीय पुलिस निष्पक्षता के साथ समय से निपटाए | संवेदनशील विवादों को गंभीरता से ले | इस मौके पर आसपास के गांवों से तमाम लोग मौजूद रहे |






