वारिश के पानी में डूबी फरह की सड़क, दुकानों में घुसा पानी

ठेकेदार की नाली निर्माण में आ रही कमी सामने

फरह | शनिवार को हुई झमाझम वारिश ने फरह की सड़कों को डूबा दिया | पानी में मैन बाजार की मुख्य सड़क डूब गई, वरन पानी दुकानों में घुस गया | दुकानदार पूरे दिन परेशान रहे |
शनिवार की दोपहर का पल एकदम रंगत बदल गया | सुबह से चटक धूप निकल रही थी | अचानक आसमां में काले काले बादल छा गए और और देखते देखते रहमतों की बरसात कर दी | डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश ने कस्बे में कहर बरपा दिया | लोगों का कहना है कि कस्बे के मैन बाजार की सड़क के दोनों ओर ठेकेदार ने नालियां बनाई है, किंतु उनको घटिया बनाने के साथ साथ पत्थरों से ढक दिया है | फलस्वरूप बारिश के पानी ने कस्बे में तहलका मचा दिया | दुकानों में एकएक फुट पानी भर गया | दुकानदार पूरे दिन परेशान रहे | एक दुकानदार श्याम ने बताया कि हर बरसात का दंश उनको झेलना पड़ता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*