श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन पूजा का चला प्रसंग
—————————————-
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————————

बल्लभगढ़ | अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट व शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट के द्वारा श्रीमद भागवत कथा में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया | कथा वाचक ब्यास रविकांत शास्त्री जी ने गोवर्धन महाराज की विस्तार पूर्वक व्याख्या की व पूजा विधी बताई| कार्यक्रम के मुख्य अथिति विशाल गोयल रहे| कथा में बल्लभगढ़ के विधायक मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई टिपर चन्द शर्मा व कुमारी शारदा राठौर के भाई अजय राठौर ने शिरकत की तथा विशेष अथिति रवि शंकर शर्मा, अमित शर्मा, भाजपा युवा नेता विक्की अनेजा, सुषमा यादव, संजय शर्मा व राजबाला शर्मा रहे | अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष आचार्य पं तरसेम वत्स का कहना है कि इस पितृपक्ष की भागवत कथा को श्रवण करने से हमारे पित्र देव खुश होते हैं | पितृपक्ष में भागवत का आयोजन सर्वजन कल्याण हेतु किया जा रहा है| इसको ध्यान से सुनने से आत्मिक शांति और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है| इस मौक़े पर हरियाणा पुलिस के ट्रेफिक ताऊ वीरेंद्र बल्हारा व अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, समाज सेवी विक्की अनेजा, अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी,राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबलेस मलिक, राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा , राष्ट्रीय महामंत्री ह्रदयेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी नीरज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मधू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ महेंद्र भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष संगीता नेगी, सलाहकार जीतेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव नीलम तेवतिया, अमित कुमार, नीलम शर्मा, दिनेश प्रसाद सिंह, बबिता गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश कुमार समाज सेवी गायत्री देवी
व शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल, डॉ एम एस उपाध्याय, सुनीता उपाध्याय, पूजा सिंह, हेमलता सिंगला भवि चन्द, विकास गोयल, विशाल गोयल, नेहा गोयल व अन्य बहुत से भक्त मौजूद थे|






