बृज यातायात व पर्यावरण समिति के माध्यम से दे रहे सेवा
– बलदेव विधायक पूरन प्रकाश है समिति के सरंक्षक

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————————
मथुरा| बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा कृष्णा नगर मथुरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इसमें नागरिक सुरक्षा संगठन मथुरा के स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | श्री बैंकर नागरिक सुरक्षा संगठन मथुरा में लगातार 20 वर्षों से समाज के लिए उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य कर रहे हैं | उनकी सेवा के मद्देनजर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के सरक्षक विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती पुष्पा प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, मुख्य महासचिव मनीष दयाल के द्वारा फूल माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस मौके पर संरक्षक व बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि आज हर आदमी अपनी भागमभाग जिंदगी में व्यस्त है, ऐसे चंद लोग हैं जो समाज के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं , इनमें हमारे समाज सेवी दीपक चतुर्वेदी बैंकर हैं, जिनको आज सम्मानित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है| उन्होंने समाज के लिए समय-समय पर अपना योगदान दिया हैं l प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा नागरिक सुरक्षा संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि एक व्यक्ति लगातार 20 वर्षों से समाज की सेवा करते हुए संगठन में काम कर रहा है l यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है l नागरिक सुरक्षा संगठन सामाजिक संगठन है जो अपनी सेवा जिला प्रशासन के माध्यम से समय-समय पर मेला ,परिक्रमा, दुर्घटनाओं के अलावा आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ देश के बड़े पर्वों पर अपनी सेवा प्रदान करता है l मथुरा जनपद में दीपक चतुर्वेदी बैंकर जैसे लोग इस संगठन को सक्रिय बनाए हुए हैं l पूर्व ब्लाक प्रमुख मथुरा श्रीमती पुष्पा प्रकाश ने दीपक चतुर्वेदी बैंकर को अपना आशीर्वाद देते हुए उनको समाज सेवा के लिए बधाई दी l कार्यक्रम में महिला शक्ति के रूप में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष वा नगर निगम मथुरा की वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा इस समाज को दीपक चतुर्वेदी बैंकर जैसे लोगों की जरूरत है l आज के नौजवानों को दीपक चतुर्वेदी बैंकर से प्रेरणा लेनी होगी | लंबे समय से वह समाज की सेवा करते आ रहे हैं| कार्यक्रम के अंत में नागरिक सुरक्षा संगठन मथुरा के स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने सभी का आभार व्यक्त किया l सम्मान समारोह में मनोज शर्मा उर्फ बॉबी, बृजेश शर्मा हेमंत अग्रवाल श्रीमती रेखा शर्मा श्रीमती प्रेमलता चौधरी राहुल शर्मा हरी बाबू सम्राट प्रीतम चौधरी शिवम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे l






