स्काउट और गाइड ने किया धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, स्वच्छता का दिया संदेश

फरह (मथुरा) l उoप्रo भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय महानगर, लखनऊ के तत्त्वावधान में प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम मे तीसरे दिन सांस्कृतिक भ्रमण कार्यक्रम एवं स्काउट और गाइड का सिद्धांत सर्व धर्म समभाव के अंतर्गत सभी धर्मों के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया गया l

सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव, प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रशिक्षण एवं डाo मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानमंत्री सेवा सप्ताह और पाक्षिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्काउट और गाइड के साथ श्री नारायणी गर्ल्स इंटर कालेज, सिकंदरा आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने मिलकर परिसर की साफ़ – सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया l
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव, प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रशिक्षण ने कहा कि सर्व धर्म समभाव के स्काउट और गाइड के सिद्धांत का पालन करते हुए हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाइयों के धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया है l
डाo मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि यहां हम सभी उoप्रo के विभिन्न जनपदों से एकत्रित हुए है l सभी की अपनी अलग अलग भाषा शैली, वेशभूषा, रहन सहन, खान पान है, फिर भी हम सब एक हैं l अनेकता में एकता यही भारत की महानता है l
एस के कुलश्रेष्ठ,संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सभी को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि वह सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखे और उन पर कुछ नही लिखे l
तत्पश्चात आगरा सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा, दयालबाग स्थित राधा स्वामी समाधि स्वामी जी महाराज का भ्रमण किया| आगरा स्थित चर्च का भ्रमण किया l
इसमें स्काउट एवं गाइड की आठ मंडलों आगरा, अलीगढ़, मेरठ, प्रयागराज़, आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी एवं झांसी की स्काउट और गाइड की टीमों ने प्रतिभाग किया l शिविर में स्काउट 94, गाइड 69, स्काउटर 16 एवं गाइडर 12 प्रतिभाग कर रहे हैं l कार्यक्रम में एन डी शर्मा, प्रबंधक, श्रीनारायणी गर्ल्स इंटर कालेज, आगरा, सोमदेव शर्मा, प्रधानाचार्य, राम कृष्ण इंटर कालेज, आगरा, राजेश प्रजापति, एo एसo ओo सीo अलीगढ़ एवं राकेश सैनी, एo एसo ओo सीo आगरा, निखिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य जैन इंटर चौरासी इंटर कालेज मथुरा, मनोज शर्मा, लाखन सिंह, मुकेश शर्मा, आनंद बाबू, डाo सोनम सेठ, रेनू भारद्वाज, गुंजन चौबे, यतेन्द्र, अमित शुक्ला, अजय राज़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l






