फरह (मथुरा) l उoप्रo भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय महानगर, लखनऊ के तत्त्वावधान में प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम में आज दूसरे दिन मंडलवार सांस्कृतिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन हिंदुस्तान कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलोजी फरह में हुआ l

प्रदर्शनी का निरीक्षण डाo मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं सहायक प्रादेशिक आयुक्त उo प्रo, भारत स्काउट और गाइड आगरा मंडल द्वारा किया गया l प्रतियोगिता के निर्णायक आनंद बाबू, जिला संगठन आयुक्त फिरोजाबाद, मुकेश शर्मा, जिला समन्वयक आईo टीo मथुरा एवं रैनू भारद्वाज आगरा रही l
इसमें मंडलीय स्काउट एवं गाइड की संयुक्त टीमों आगरा, अलीगढ़, मेरठ, प्रयागराज़, आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी एवं झांसी ने प्रतिभाग किया l टीमों ने अपने- अपने सांस्कृतिक धरोहर का माडल, हस्तशिल्प, वेशभूषा, नृत्य और गायन की वेहतरीन प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया l
सायंकाल लोकगीत एवं लोककला प्रतियोगिता के अवसर पर डाo मुकेश अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं सहायक प्रादेशिक आयुक्त उo प्रo भारत स्काउट और गाइड आगरा मंडल ने प्रतिभागियो को स्काटिग का मूल मन्त्र दिया कि पढ़ कर करेगे, पढ़ा कर करेगे और बच्चों को अच्छा नागरिक बनाकर करेगे l अवध किशोर सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आगरा मंडल ने कहा कि इस प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक आदान प्रदान प्रतियोगिता में पूर्वान्चल के स्काउट गाइड, पश्चिम की भाषा रहन – सहन, क्रिर्याकलाप और संस्कृति को जानेगे और पश्चिम के पूर्वान्चल के साथ अपनी – अपनी संस्कृति का आदान प्रदान करेगे l
इससे पूर्व डाo मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं सहायक प्रादेशिक आयुक्त उo प्रo भारत स्काउट और गाइड का स्कार्फ पहनाकर राजेश प्रजापति, एo एसo ओo सीo अलीगढ़ एवं अवध किशोर सिंह, मंडलीय सहायक सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आगरा मंडल राकेश सैनी, एo एसo ओo सीo आगरा मंडल के किया l
कार्यक्रम में सभी मंडलों, निखिल अग्रवाल, मनोज शर्मा, लाखन सिंह, मुकेश शर्मा, आनंद बाबू, गुंजन चौबे, रैनू भारद्वाज, यतेन्द्र, अमित शुक्ला, अजय राज़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं l
कल सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत स्काउट और गाइड को आगरा के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा l






