पीआरवी ने पकड़ा चोरी का ट्रेक्टर आगरा से चोरी कर आ रहा था राया

 

हरेकृष्ण गोयल

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार रात पीआरवी की सजगता से  आगरा से चोरी कर ला रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। पकड़े चोर समेत ट्रैक्टर को बलदेव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के यूपी 100 पुलिस की पीआरवी 1939 अपने प्वाइंट माइल स्टोन 148 पर आगरा से नोयडा की ओर जाने वाले रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान आगरा की ओर से एक ट्रैक्टर निकला, जिसे देख पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों को शक होने पर पीछा कर ट्रैक्टर को रुकवा लिया। पूछताछ की गई तो चालक संतोष जनक जबाव नहीं दे सका। जिससे पीआरवी का शक गहरा गया।

काफी देर तक पूछताछ के बाद ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम मरकूफ पुत्र कयूम निवासी गांव हसनपुर थाना हयातनगर जिला संभल बताते हुए पुलिस को बताया कि इस मैसी फर्ग्यूसन 241 DI को वह आगरा के एत्मादपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप से चुरा कर राया में रेलवे क्रासिंग के पास किसी पार्टी को देने जा रहा था। इसके बाद पीआरवी पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। चोरी का ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना पर बलदेव पुलिस पहुंच गई और चालक समेत ट्रैक्टर को उनके सुपुर्द कर दिया। पीआरवी 1939 में कमांडर उपनिरीक्षक खजान्ची लाल, सब कमांडर कांस्टेबिल कुलदीप सिंह, पायलट कांस्टेबिल सुशील कुमार एवं  होमगार्ड भूरी सिंह शामिल थे।

।।।।।।

खाली ट्रेक्टर देख शक हुआ

पीआरवी1939 की टीम को शक की वजह यह रही कि आमतौर पर यमुना एक्सप्रेस पर अकेले ट्रेक्टर नहीं चलते हैं क्यों कि वहां टोल टैक्स काफी है,यहां ट्रेक्टर चलते भी हैं तो केवल वह जो समान ढो रहे हों,इसी शक के आधार पर पीछा कर ट्रेक्टर रुकवाया और ट्रेक्टर चालक पहले झूठ बोलता रहा पर जब पीआरवी टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह सचाई उगल गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*