फरह | दो साल पूर्व जम्मू कश्मीर में कानवाई के दौरान वर्फ़ में दबकर शहीद हुए सत्येंद्र को विधायक पूरन प्रकाश की पहल पर प्रदेश सरकार ने 25 लाख रुपये की सहायता राशि जारी की है |
विधायक पूरन प्रकाश ने सोमवार को उक्त राशि का चेक शहीद के पिता को गाँव पहुंच कर दिया | गाँव के शहीद सत्येंद्र पुत्र रामगोपाल की दो वर्ष पूर्व कानवाई के दौरान वर्फ़ में दबकर मौत हो गई | शहीद की गाँव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई | केंद्र सरकार के परिलाभ शहीद परिवार को तत्काल मिल गए थे | अंत्येष्टि में पहुंचे विधायक पूरन प्रकाश ने ग्रामीणों और शहीद के परिवार से राज्य सरकार की ओर से सहायता दिलाने का वायदा किया था | इस बावत श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया और शहीद के परिवार को सहायता राशि देने का पुरजोर आग्रह किया | अंतत विधायक के पत्र पर संग्यान लेते हुए गृह विभाग के विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार सिंह ने 25 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक जारी कर दिया | विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शहीद हुए गाँव के सत्येंद्र की 4-5 साल की लड़की है | परिवार को आर्थिक सहायता की जरूरत थी, | उनके प्रयास आज रंग लाए हैं | 25 लाख का चेक पाकर शहीद के परिजन फूले नहीं समाए |






