आर्य समाज ने वैदिक प्रतिभा सम्मान से नवाजा

एक व्याख्याता को भी किया गया सम्मानित
—————————————
Pdu samachar
—————————————-


अलवर | स्वर्गीय पंडित नारायण सहाय दीक्षित जी के 104 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज राजगढ़ द्वारा वैदिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमे अलवर जिले के समाज सेवा, साहित्य, प्रशासनिक सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अलवर स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल की व्याख्याता श्री मति संगीता गौड़ को समाज सेवा के कार्यों में अहम भूमिका निभाने और शिक्षा के क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्य और ब्लड डोनेशन जैसे कार्य को पूर्ण समर्पण की भावना से करने के लिए आर्य समाज द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन खेम सिंह आर्य द्वारा किया गया। संयोजक विनोदी लाल दीक्षित रहे। इस कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन ज्योति सैनी,वाईस चैयरमैन प्रदीप शर्मा,संत ज्ञानेश्वर ,राजेन्द्र दीक्षित,मदन लाल शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*