सपेरों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

-पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम एसडीएम को दिया ग्यापन
—————————————-
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
————————————–
मथुरा | सपेरा समाज ने अपनी मांगों को लेकर सोमबार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और
मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र डिप्टी कलक्टर को सौंपा | जनपद भर से एकत्रित होकर आये सपेरा समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। सपेरा समाज के लोग वन—जीव अधिनियम 1972 के लागू होने से आहत थे|
बैगा/ सपेरा विकास संघ के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न गांवों में निवास कर रहे सपेरा समाज के लोग एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह अठवाल ने कहा कि बैगा, सपेरा, लाल, बैगी, बैनुआ, बोरिया व कालवेलिया नामों से सपेरा समाज मथुरा जनपद के विभिन्न गांवों में निवास करता है। सांप का खेल दिखाकर अपने परिवार का सपेरा समाज भरण पोषण करता रहा है, लेकिन वन जीव अधिनियम 1972 ने उनका व्यवसाय छीन लिया है। हमारे परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। वे आज अपनी समस्यायें बताने के लिए यहां आये हैं। सपेरा समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय में डिप्टी कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया। जिसमें उनकी प्रमुख मांगे बैगा सपेरा समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देकर उनके प्रमाण पत्र जारी किये जाएं, वन जीव अधिनियम 1972 के चलते सांप पालना अपराध है, ऐसे में सपेरों को चिडिया घरों में विशेष चयन किया जाए, हिन्दु धर्मानुसार प्रत्येक गांव में सपेरा समाज के लिए लोगों के अंतिम संस्कार हेतु भूमि चिन्हित की जाए, स्थायित्व की वाट जोहते परिवारों को स्थायीकरण व समस्त सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाए, दीन— भूमिहीन सपेरा समाज को जीविकोपार्जन हेतु कृषि भूमि के पट्टे दिये जायें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*