फरह में गणेश विसर्जन की रही धूम
————————————
कस्बे में आधा दर्जन स्थानों पर लगे थे गणेश पंडाल
————————————–
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
————————————
फरह| कस्बा फरह में गणेश विसर्जन का सड़कों पर विहंगम नजारा रहा | ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं, लड़कियां और युवा जश्न में डूबे नजर आ रहे थे | सड़कों पर गुलाल के गुबार आसमा को चूम रहे थे | चारों ओर सड़कें गुलाल अबीर से रंगी नजर आ रही थी |
महिलाये, बच्चे एक दूसरे को गुलाल लगा रहे थे | कस्बे और आसपास के गांवों में एक दर्जन स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए थे , जिनमें रोज पूजा अर्चना की जा रही थी | रविवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक विसर्जन का कार्यक्रम चला | श्री गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन लाल वर्मा ने बताया कि प्राइमरी स्कूल, पथवारी चौक, कढेरपुरा, सारस्वत पाड़ा, वाल्मीकि वस्ती, दीनदयाल नगर, अंजलि विहार में गणेश पंडाल बनाए गए थे | प्राइमरी स्कूल वाले पंडाल में भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया | इसमें जाने माने गायक संजू लाला और योगेंद्र ने भजनों की सरिता प्रवाहित की | रविवार को भक्त गणेश विसर्जन को शोभा यात्रा के साथ सलेमपुर स्थित यमुना किनारे विसर्जन कुंड पहुंचे और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया | इसके साथ ही एक सप्ताह से चले गणेश वंदना, भजन कीर्तन पर विराम लग गया | महुवन में प्रताप सोलंकी के यहां गणेश पंडाल स्थापित किया गया | विसर्जन के बाद बैंड बाजों और डीजे की ध्वनि पर ग्रामीण महिलाएं और युवक जमकर थिरके | प्रसाद के रूप में लड्डू, रेबड़ी, चिरवा आदि बांटा गया | समिति के सदस्य नीरज गर्ग, मुकंद अग्रवाल, सभासद अमित वर्मा, चंद्र शेखर वर्मा, अजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश उदयवाल, हिमांशु, राजेश अग्रवाल आदि ने सभी का आभार प्रकट किया |






