2 हजार की जगह एटीएम से निकले 20 हजार

Pdu samachar
———————–


मथुरा| तकनीकी गड़बड़ी के चलते घंटाघर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम धारकों के लिए पिछले पांच दिन किसी दीवाली से कम नहीं रहे| दरअसल, इस एटीएम से दो हजार की जगह बीस हजार निकले. जबकि लोगों के खाते से सिर्फ अंकित की गई धनराशि ही कटी पाई गई| बताया गया है कि लगभग 10 लाख सात हजार रुपये एटीएम से निकलने की आशंका है|
बताया जा रहा है कि एटीएम में कैश डालने वाली सीएमएस कंपनी के कर्मचारी तीन सितंबर को 18 लाख रुपये कैश डालकर गए थे| उसके बाद तकनीकी गड़बड़ी के चलते एटीएम से दो हजार की जगह 20 हजार रुपये निकलने लगे| एटीएम पर कोई गार्ड न होने के कारण समय से बैंक को इसका पता नहीं लग सका| इसकी जानकारी उस समय हुई, जब एक एटीएम धारक ने बैंक को बताया कि 20 हजार रुपये निकालने गए थे, लेकिन एटीएम से 50 हजार रुपये निकले हैं, जबकि उनके खाते से महज 20 हजार रुपये ही कटे| इस पर बैंक अधिकारियों की नींद उड़ गई | एटीएम की तकनीकी खामियों का पता करने के लिए टेक्नीशियन भी बुलाए गए हैं और कितना अतरिक्त कैश निकला है, इसका पता किया जा रहा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*