फरीदाबाद में सन्डे को मनाया फ़न डे के रूप में

-राहगीरी कार्यक्रम में शिरकत कर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, श्रेष्ठ खिलाडियों और समाज सेवियों ने साझा किए अपने अनुभव
—————————————-
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————————-
फरीदाबाद| एनआईटी-1 में रोज़ गार्डन के पास रविवार को मस्ती की पाठशाला लगी, लोगों ने सुबह पांच से आठ बजे तक संडे को फन डे के रूप में मनाया। अपने-अपने अंदाज के साथ राहगीरी कार्यक्रम में भागीदारी कर लोगों ने अपनी दिनचर्या की शुरूआत की ।राहगीरी कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाने के लिए विधायक सीमा त्रिखा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
उन्होंने राहगीरी कार्यक्रम के निरंतर सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिंदगी तनाव से मुक्त हो, इसके लिए राहगीरी जैसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए | यह सरकारी कार्यक्रम न होकर सरकार व प्रशासन की पहल है| ताकि समुदाय के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सभी भागीदार बने| इस तरह के आयोजन से हर तरफ खुशनुमा माहोल निर्मित होगा । उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम के जरिए समाज में एकता और समरसता का भाव बढ़ता है| अब प्रदेश के हर जिले में सन्डे को फन डे के रूप में मनाया जा रहा है यह अच्छी परंपरा है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, अच्छे खिलाड़ी, अच्छे कलाकार और सामाजिक उत्थान में बेहतर कार्य करने वाले लोगों द्वारा राहगीरी को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि हमारा मकसद यह होना चाहिए कि जीवन के हर पल को खुशहाली के साथ पूरा किया जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी राहगीरी में जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाकर उसमे निरंतरता बनाए रखना सुनिश्चित करें ।
*राहगीरी में उपस्थित रही* एसएसवीपी प्रशासक श्रीमती सोनल गोयल ने इस अवसर पर कहा कि जीवन खुशियों भरे संगीत की तरह है, इसे सभी को अपने अंदाज से जीना व गाना चाहिए ताकि जीवन में कोई तनाव न रहे। उन्होंने कहा कि राहगीरी आपसी सौहार्द का बेहतर प्लेटफॉर्म भी है। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालेे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया, साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं को भी सांझा किया। इस मौके पर बड़खल की एसडीएम श्रीमती बैलीना,एसीपी महेंद्र वर्मा की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम, अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट (रजि0) के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व राष्ट्रीय महामंत्री ह्रदयेश सिंह, शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल और
महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा, जिला वैलफेयर, जिला समाज कल्याण, एमसीएफ, जनस्वास्थ अभियान्त्रिकी, राजस्व, वन, उद्यान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सन्डे को फन डे के रूप में मनाकर दिन की शुरूआत की ।
*ये इवेंट्स रहे राहगीरी में*
राहगीरी में योगा, बैड मिनटन, फूटबाल, टेबल टेनिस, एथलेटिक खेलों का आयोजन किया गया । इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुम्बा डांस सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । राहगीरी में अच्छे खिलाड़ियो,कला प्रेमियों और सामाजिक उत्थान में कार्य करने वाले लोगों ने अपने अनुभवों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।






