फरह| करनपुर चौराहा स्थित श्री नवल किशोर इंटर कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमेन सतेंद्र उपाध्याय द्वारा केक काट कर की गई | इस मौके पर उन्होने कहा कि आज हमको शिक्षाविद्, दार्शनिक राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की जरूरत है| इस मौके पर अन्य अध्यापकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए | इस मौके पर निदेशक अंशुल उपाध्याय, अध्यापक देवेंद्र यादव, राजेश, राकेश, शिवदत्त, कुंजी लाल, अखिलेश, महेश, वसंत, लक्ष्मीकांत, रवि, सूरज, कौशल, मौर्या आदि लोग मौजूद रहे |






