अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने मनाया शिक्षक दिवस

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
———————————


बल्लभगढ़| कस्बे के सहकारी स्कूल अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट एवं शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट द्वारा शिक्षक दिवस मनाया| इस अवसर पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुषमा तेवतिया ने शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया | लोगों से प्लास्टिक व पोलोथिन का इस्तेमाल न करने की अपील भी की गई |
उन्होने कहा कि जीवन में माता-पिता का स्थान अद्वितीय है , क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन खूबसूरत दुनिया में लाते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री ह्रदयेश सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारतभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। ‘गुरु’ का जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान है। शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया गुरु-शिष्य का संबंध – गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है, जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज हैं। शिक्षक माली के समान है| अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट नीरज भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी और शिक्षक दोनों का ही दायित्व है कि वे इस महान परंपरा को बेहतर ढंग से समझें और एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। हमारे ऊपर माँ बाप का आशीर्वाद है तो भगवान भी हमारे साथ होते हैं| हमें हर संभव सभी को सम्मान देना चाहिए | हमने ट्रस्ट के माध्यम से एक शुरुआत की है| इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता, अध्यापिका पूनम, लता, सरिता, गीता, मंजू, लीना, अर्चना, सविता और अमिता और अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबलेश मलिक, राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री, ह्रदयेश सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नीलम तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक, प्रदेश अध्यक्ष संगीता नेगी, सुषमा तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ महेंद्र भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार साह, ट्रस्टी विमलेश देवी, राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर लखन रावत, विक्की अनेजा जीतेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, जिला अध्यक्ष राजन कुमार, जिला सचिव शिव शंकर राय, जिला सचिव वशिष्ठ प्रसाद पुष्पेंद्र सिंह राजेश शर्मा और शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, भवि चंद, डॉ एम एस उपाध्याय, पं तरसेम वत्स, सुनील कौशिक, समाज सेवी बहन राजबाला शर्मा, मंजू, राजेश, आदि बहुत से कार्य कर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*