दुकानदार ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
————————————-
फरह | कस्बे में पॉलिथीन मुक्ति का अभियान नगर पंचायत द्वारा चलाया जा रहा है | शनिवार को अभियान के तहत ईओ रोहित कुमार कर्मचारियों के साथ परख़म चौराहा पर पहुंचे | एक परचून की दुकान पर तलाशी लेने लगे तभी दुकानदार ने ताव में आकर ईओ से धक्का मुक्की कर डाली | दुकान से एक किलो पॉलिथीन जब्त कर कार्यवाही की गई | अन्य दुकानदारों ने भी विरोध प्रदर्शन किया | दूसरी ओर ईओ का कहना है कि दुकानदार ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है ¦ इसकी कार्यवाही की जा रही है | दूसरी ओर चेयरमेन केके पचौरी ने बताया कि इस तरह का कोई प्रकरण कस्बे में नहीं हुआ है | दुकानदार ने ऎसी किसी घटना से इंकार किया है |






