रैलीमहुवन में निकाली पॉलिथीन मुक्त गाँव रैली

फरह| ब्लॉक के गाँव महुवन में शनिवार को पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत रैली निकाली गई | रैली की शुरुआत पंचायत कार्यालय से हुई | इसमें गाँव के युवाओं और बच्चो को भी शामिल किया गया था | रैली का गलियों से होकर अंतत पंचायत कार्यालय पर ही समापन हुआ | रैली में बच्चो के हाथ में स्लोगन लिखी हुई पट्टिकाएं लगी हुई थी | इस दौरान बच्चे नारे भी लगा रहे थे | कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा एडीओ पंचायत संतोष कुमार व अन्य कर्मचारी व प्रधान भी मौजूद रहे |






