संगठन विरोधी कार्य करने पर दो पदाधिकारियों को किया निष्कासित
—————————————
Pdu samachar
———————–

मथुरा। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना की राष्ट्रीय कार्यकरणी की बीते दिन फरह स्थित संगठन कार्यालय पर बैठक हुई, इसमें सगठन के विस्तार पर चर्चा की गईं और संगठन विरोधी कार्य करने पर दो वरिष्ठ पदाधिकारियों का निष्कासन भी किया गया | बैठक संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में की गयी| इसमें राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई। सूचना देने के बावजूद संगठन के दो वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए| अत अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया | तत्पश्चात बैठक में संगठन विस्तार करने पर गहन विचार विमर्श हुआ तथा कोर कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया कि संगठन समाज के दबे कुचले लोगों की मदद को आगे आयेगा | इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक फंड बनाया जाएगा | इस फ़ंड से गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीब कन्याओं की शादी और आपदा प्रबंधन में सहयोग प्रदान किया जाएगा | इस दौरान संगठन संस्थापक ठा. सुरेश सिंह चौहान तथा राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कुलदीप प्रताप सिंह को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करने, संगठन में गुटवाजी करने, संगठन की कार्यकारिणी गठित न करने,संगठन को क्षति आदि पहुंचाने जेसे संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना संगठन से उनको निष्कासित किया गया है | राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का चुनाव किया जाएगा!
बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष ठा.सुरेश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष ठा.के.के.सिंह, सचिव विनोद सिंह राणा , उपसचिव मीनाक्षी परमार, चयनसमिति सदस्य जितेंद्र सिंह,लोकमणि कांत जादौन, राजकुमार सिंह, अजयपाल सिंह,अंकित सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह, राधेश्याम तरकर, चंदन सिंह राघव, दीपक सिंह तौमर, प्रेम सिंह तरकर हाकिम सिंह आदि लोग मौजूद रहे!






