कुल 108 लोगों को दिया गया अवार्ड
———————————
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
———————————–

मथुरा| ब्रज की सामाजिक साहित्य सांस्कृतिक और नवाचारी सह शिक्षा अनुसंधान मानवीय मूल्यों पर कार्यरत संस्था आदर्श युवा समिति की विशेष परियोजना आदर्श संस्कार शाला के तत्वाधान में आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज मथुरा के सभागार में 17 राज्यों के नवाचारी शिक्षाविद गुरुओं, राष्ट्रीय हित चिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया | संस्था द्वारा 20 अप्रैल 2019 को देश भर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे| इसके अंतर्गत देशभर से लगभग 2078 आवेदन आए, जिसमें चयन प्रक्रिया के आधार पर तीन स्तरीय समितियों के द्वारा 151 शिक्षक ,सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं का चयन किया गया l संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक दिवसीय सेमिनार का भी आयोजन भी किया गया, जिसका विषय विकास में नवजात की विशेष भूमिका, रखा गया था | सेमिनार में आमंत्रित सभी विद्वान द्वारा अपने अनुभव और विचार प्रस्तुत किए गए l. कार्यक्रम में विश्व के लिए गंभीर बन रहे सड़क हादसों को लेकर राजेंद्र फाउंडेशन द्वारा जागरूकता पर भी प्रकाश डाला गया | देश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से हो रही अपूरक क्षति को रोकने और घायलों को सही समय पर उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही समय-समय पर रक्तदाताओं द्वारा जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही सड़क हादसों को कम करने के लिए भी संस्था द्वारा मुहिम चलाई जा रही है | जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं | इस कार्यक्रम में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा एवं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, मुख्य महासचिव मनीष दयाल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, मथुरा महानगर अध्यक्ष हरी बाबू सम्राट मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल ,राहुल शर्मा ,मनोज शर्मा को संयुक्त रूप से समाज सेवा के क्षेत्र प्रदत प्रशासनिक सेवाओं के लिए 2019 के लिए आदर्श सेवा रत्न की उपाधि से सम्मानित किया l कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक दीपक गोस्वामी ,गजेंद्र शर्मा ,आचार्य श्रीकांत शास्त्री सुमन गोस्वामी उपाध्याय आकाश राघव ,जगदीश समंदर आदि उपस्थित थे |






