फोटो शोभायात्रा का पग पग पर हुआ स्वागत

1008 कलशों की यात्रा ने सभी को किया आकर्षित

बलदेव सुरेन्द्र चौधरी

ब्रजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव बलदेव छठ के उपलक्ष में आज नगर में भव्य शोभायात्रा स्टेट बैंक गेट से निकाली गई । जिसमे हजारों की संख्या में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर एक सौ 1008 कलश लेकर सुव्यवस्थित होकर चल रही थी । शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय, मंदिर रिसीवर रामकटोरी पांडे ,महामंत्री शोभाराम शर्मा ने श्री दाऊजी महाराज के स्वरूप का आरती उतारकर माला पहनाकर पूजन किया । इस दौरान सेवायत पांडे समाज के लोगों के साथ नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। शोभा यात्रा स्टेट बैंक गेट से प्रारंभ होकर जवाहर रोड, जमुना रोड, पश्चिमी स्कूल, मोती बाजार, शिवरतन बाजार होते हुए भागवत स्थल पर समापन हुई ।

शोभायात्रा में नंद घर आनंद ,भयो जय कन्हैया लाल की आदि बधाई युवा वर्ग गले में माला पटका डाले नाचते झूमते साथ चल रहा थे। शोभायात्रा में पालकी में सवार श्री दाऊजी महाराज एवं बग्गी पर भी श्री दाऊजी महाराज का स्वरूप विराजमान था । जिसके साथ अन्य आधा दर्जन झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल थी। शोभायात्रा का नगर वासियों ने पुष्प बर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वैकुंठनाथ पांडेय,मदन पांडेय,बोली सेठ,विनय अग्रवाल, दिनेश पांडेय, मदन पांडे ,मधुकर देव,किशोरी ,ब्रज विहारी पांडेय,पुनीतकुमार,कन्हैया,हेमंत,खूबीराम,आदि मोजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*