शिक्षक दिवस पर शिक्षकों और डीआईओएस में विवाद – बैठक का एक गुट कर सकता है बहिष्कार

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————————
मथुरा | शिक्षक दिवस के एनवक्त शिक्षकों और डीआईओएस के बीच विवाद उभर कर सामने आ रहा है | एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं | वृंदावन स्थित एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने शिक्षक दिवस पर होने वाली डीआईओएस की बैठक में न पहुंचने के लिए भी कह दिया है | मामला एडेड इंटर कॉलेजों के प्रबन्धकों की आज होने वाली बैठक को लेकर है | प्रिंसिपल डॉ देव प्रकाश ने आरोप लगाया है कि क्रीड़ा सचिव पुष्पेंद्र सिंह से जिला विधालय निरीक्षक के पी सिंह ने औपचारिक वार्ता में कहा था कि एडेड माध्यमिक कॉलेजो के प्रबन्धकों की बैठक वृंदावन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ देव प्रकाश के इशारे पर पांच सितम्बर को हो रही है, इसमें मथुरा जिले के कुछ प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया जाएगा ।
डॉ प्रकाश का कहना है कि इस संबंध में कदापि सत्यता नहीं है |

वह 2020 में एमएलसी का चुनाव लड़ने जा रहे हैं | इस तरह की अफवाहों से उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है | जबकि प्रबन्धकों की बैठक के लिए खुद डीआईओएस कार्यालय से पत्र निर्गत हुआ है| इसमें एजेंडा भी तय किया गया है कि किस मापदण्ड के आधार पर किन किन प्रधानचार्यों को सम्मानित किया जाएगा|
डॉ प्रकाश ने यह भी कहा कि प्रबन्धक समिति के जिला मंत्री एवं जवाहर इंटर कॉलेज ओल के प्रवन्धक हरिओम चौधरी ने मुझे उक्त बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है ।
प्रबन्धक समिति के जिला मंत्री हरिओम चौधरी ने स्मृति चिन्ह की भाषा एवं उनको बनवाने में सहयोग प्रदान करने के लिए भी कहा था| उन्होने यह भी कहा कि वह शिक्षक दिवस पर होने वाली बैठक में प्रतिभाग नही करेंगे | दूसरी इस सम्बन्ध में डीआईओएस से बात नहीं हो सकी| लेकिन माना जा रहा है कि विवाद और गहरा सकता है | हो सकता है कि डॉ देव प्रकाश का गुट सम्मान समारोह का बहिष्कार कर दे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*