फरह | कस्बे के स्कूल कॉलेजों में शिक्षक दिवस को भव्य रूप से मनाया गया | इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद् राधाकृष्णन को भाव के साथ याद किया गया | कस्बा स्थित धन्वंतरि एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में डीएलएड स्टूडेंट्स के साथ ग्रेजुएट कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाने के लिए बेहतर तैयारी की | कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज सचिव प्रियंक सारस्वत के माँ सरस्वती व पूर्व राष्ट्रपति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई |

तत्पश्चात स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतर प्रस्तुति दी | गीत, भजनों की सरिता प्रवाहित होती रही | छात्र चक्रधर ने कविता सुनाकर सभी को आनंदित किया | संचालन रवि ने किया | डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की ओर से सभी शिक्षकों को राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की गईं | अध्यापकों ने भी अपने विचारो से स्टूडेंट्स को प्रेरित किया | ऊषा बीएड कॉलेज, एडीफाई इंस्टीट्यूट, ओल स्थित आर डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस, ईशान इंजीनियरिंग कॉलेज, महुवन स्थिति एमबीएल कॉलेज, कुरकन्दा स्थित शांति आर्यन डीएलएड कॉलेज में शिक्षक दिवस को शानदार तरीके से मनाया गया |






