भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————–
फरह| फरह में फिर एक झोला छाप ने एक महिला की जान ले ली | परिजनों ने क्लिनिक पर पहुंच कर हंगामा किया | मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया |

परखम मुस्तफाबाद की प्रीति पत्नी मुकेश को बुधवार को गाँव की आशा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह पर डिलिवरी के लिए लेकर आई | यहां से उसे मथुरा जिला हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया | आशा महिला को मथुरा ले जाने की बजाय से कस्बा स्थित सिंडीकैट बैंक के समीप झोलाछाप डॉक्टर के यहां ले गई | सूत्रों के मुताबिक महिला को गुरुवार की दोपहर तक झोलाछाप ने अपने यहां रखा | जब हालत बिगड़ने लगी तो उसे यहां से मथुरा रैफर कर दिया | महिला प्रीति ने मथुरा हॉस्पिटल मे दाखिल होते ही दम तोड़ दिया | महिला की मौत से ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश पनप गया| परिजनों ने गुरुवार को झोलाछाप के यहां पहुंचकर हंगामा किया | परिजनों का आरोप था कि झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की है, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो जानबूझकर उसे रैफर कर दिया गया | जहां उसकी मौत हो गई | सूत्रों ने बताया कि महिला की मौत के बाद जब परिजनों ने हंगामा काटा तो झोलाछाप महिला डॉक्टर दुकान बंद कर खिसक गई | बताया गया है दुकान पर कोई बोर्ड आदि भी नहीं लगा है | पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस गाँव भेजा |






