शिक्षक सम्मान में भेदभाव पर माढयमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध

संघ के खुद अध्यक्ष भी नहीं पहुंचे कार्यक्रम में
—————————————
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————————-


मथुरा | शिक्षक दिवस पर प्रबन्धकों और प्रिंसिपल्‍स का सम्मान किया गया | 15 से ज्यादा शिक्षक और प्रबंधक सम्मानित किए गए | शिक्षक संघ के एक गुट ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया |
एडेड माध्यमिक विद्यालय प्रबन्धक सभा मथुरा के पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र शर्मा , चौधरी, रोशन सिंह , राजवीर , हरिओम गुप्ता , नागेंद्र कुमार , राजवीर सिंह एव जिला सचिव हरिओम चौधरी द्वारा प्रधानाचार्य डॉ मनवीर सिंह , डॉ संजय शर्मा एवं डॉ देव प्रकाश का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया गया ।
इससे पूर्व वृन्दावन में रोटरी क्लब ऑफ वृन्दावन हेरिटेज ने हेरिटेज पब्लिक स्कूल वृन्दावन ( आई ओ पी कॉलेज एवं बन महाराज कॉलेज वृन्दावन ) में प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज वृन्दावन के प्रधानाचार्य , भारत स्काउट एवं गाइड मथुरा के अध्यक्ष , भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मथुरा के सचिव , जनपदीय क्रीड़ा समिति के सहसचिव , स्वच्छता अभियान मथुरा के कॉर्डिनेटर , उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश मंत्री डॉ देव प्रकाश को शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित कर नागरिक अभिनन्दन किया गया । दूसरी ओर शिक्षक संघ के एक गुट ने कार्यक्रम का वहीष्कार किया| संघ के अध्यक्ष चंद्रवीर, रामडुलारी इंटर कॉलेज ओल के प्रबंधक निरंजन सिंह सोलंकी व उनके सहयोगीयों ने ये कहते हुए कि सम्मान करने में भेदभाव किया गया है | क्या जनपद में 15 लोग ही इस काबिल थे | अपने अपने लोगों की लिस्ट बनाकर उनका सम्मान कराया गया है, जो गलत है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*