FARAH-फरियादी द्वारा इंस्पेक्टर की टेबल पर पैसे रखने का वीडियो हुआ वाइरल मृतक किसान के दोनों बेटे हैं विकलांग- Vidio

करंट की चपेट में आकर हुई शख्स की मौत,रिपोर्ट लिखने के लिये 50 हजार मांगने का आरोप

फरह।
थाना फरह क्षेत्र के गांव बेगमपुर में बुधवार की सुबह विद्युत खंभे में करंट आने के कारण एक किसान की मौत हो गई।पीड़ित परिजन विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ थाना फरह रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गांव निवासी 44 वर्षीय बेनीराम सुबह सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था तो करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजन एवं आक्रोशित ग्रामीण इसकी शिकायत को लेकर थाने पहुंचे तो वहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच हंगामा भी हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस पर पैसे लेकर रिपोर्ट लिखने का आरोप लगाया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हंगामा बढ़ता गया और ग्रामीणों ने पैसे निकालकर इंस्पेक्टर की टेबल पर रख दिए, यह सारी करतूत एक कैमरे में कैद हो गई और वायरल हो गई।

https://youtu.be/IKSbLQ_Dmtk

बता दें कि मृतक किसान के दो पुत्र हैं और दोनों ही विकलांग हैं। हालांकि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार बाद में मुकदमा लिख लिया गया। वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस और दलालों के बीच सांठगांठ होने के आरोप भी लग रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया एवं पुलिस के ग्रुपों पर भी क्षेत्रीय लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*