रानू को सलमान खान की गिफ्ट पर लगा विराम

– अभी तक केवल और केवल सुर्खियां बटोरने की खबरें मानी जा रही
Pdu samachar
———————————–


रानू मंडल को लेकर सुर्खियां बटोर रही ये खबरें झूठी साबित हो रही है | रानू मंडल की आवाज़ ने सभी को दीवाना बना दिया है| हिमेश रेशमिया उनसे इंप्रेस्ड हैं ही, वहीं ऐसी खबरें भी आई थीं कि सलमान खान ने रानू से खुश होकर उन्हें तोहफा दिया है|
रानू मंडल को लेकर सुर्खियां बटोर रही ये खबरें हैं झूठी मानी जा रही है| रानू मंडल रेलवे स्टेशन के कोने में बैठकर गाने वाली एक महिला हैं, जो आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं| हर कोई उनके बारे में बात करता दिखाई दे रहा है| लता मंगेशकर का गाना गाती हुई रानू का एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि वो रातों-रात स्टार बन गईं| रानू की आवाज का जादू यहीं नहीं रुका, उन्हें सिंगर हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में डेब्यू का मौका भी दे दिया| रानू हिमेश की फिल्म में एक नहीं बल्कि 2-2 गाने गा चुकी हैं| इन सबके बीच रानू को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं| इन खबरों में एक सलमान खान से भी जुड़ी है| कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सलमान ने रानू मंडल को 55 लाख का फ्लैट गिफ्ट किया है | कुछ खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान, रानू से इतने इंप्रेस हो गए थे कि उन्होंने रानू को कीमती फ्लैट गिफ्ट कर डाला| हालांकि इन खबरों का कोई आधार नहीं था| सलमान और रानू मंडल के कनेक्शन वाली खबरें खूब चलीं| लेकिन हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान द्वारा रानू मंडल फ्लैट गिफ्ट करने वाली खबरें झूठी हैं| यानी सलमान ने रानू को कोई गिफ्ट नहीं दिया है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*