MATHURA – गौ तस्करों के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराज 

परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- तहसील परिसर में पहुंचकर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गौ तस्करों के खिलाफ व गायों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एसडीएम गोवर्धन को ज्ञापन सौंपा।  कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि रात्रि को प्राइवेट वाहनों में गायों को लाद कर ले जाते लेकिन पुलिस अपने काम के प्रति  लापरवाही दिखाती हुई नजर आ रही है। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता पीछा भी करते हैं। लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा कोई सहयोग भी नहीं मिलता। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर एसडीएम गोवर्धन को अवगत कराया कि उन्हें पुलिस द्वारा कोई सहायता मिले या फिर गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा गौ रक्षक दल आंदोलन करने को उतारू हो सकता है। इस अवसर विजय राघव, आशोक पंडित, हरे कृष्णा चौधरी, महेश कौशिक, माधव, अशोक, बलराम कुंतल आदि थे।
———————————

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*