MATHURA – हरि बाबू सम्राट के आने से संगठन को मिलेगी मजबूती

– हरि को महानगर अध्यक्ष बनाया गया
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने हरी बाबू सम्राट को महानगर की कमान सौंपी है | ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता की एक बैठक लक्ष्मी नगर मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए संगठन को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से समिति की महिला प्रकोष्ठ को छोड़ सभी इकाइयों को भंग कर दिया गयाl बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन को और सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए समाजसेवियों को शामिल किया जाएगा l प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि निष्क्रिय लोगों की संगठन में कोई जगह नहीं है, जो लोग समाज के लिए आगे बढ़कर काम करेंगे, उनको संगठन आगे बढ़ाने का काम करेगा | तीन कार्यक्रमों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले को संगठन में जगह नहीं मिलेगी | उन्होने कहा कि समाजसेवी हरी बाबू सम्राट को मथुरा महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है | इनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी l बैठक में हेमंत अग्रवाल बृजेश शर्मा, राहुल शर्मा, नीतू यादव, रवि वर्मा, मुकेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*