BALLAB GARH – मुख्यमंत्री खट्टर को ज्ञापन सौंप कर अपराध रोकने की मांग की

स्थानीय प्रशासन की असफलता पर जताया रोष
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

बल्लभगढ़| सेक्टर 3 जाट भवन पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट एवं शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हज़ारों की तादाद में लोगों ने स्वागत किया| उनको शॉल व राधा कृष्ण तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया गया, जिसमें अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीयअध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा ने इस यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि सरकार ने कार्य बहुत किये हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन क्राइम रोकने में नाकाम रहा है| फरीदाबाद की जनता में डर का माहौल बना हुआ है| जनता अपनी सुरक्षा चाहती है | हर दूसरे दिन हत्याएं हो रहीं हैं| मोबाइल और चैन लूटने की वारदात हो रही है | मुख्य मंत्री को ज्ञापन देकर जनता को इस डर से निजात दिलाने की मांग कीl शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि वे समाज हित के लिए तत्पर है l अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबलेश मलिक, राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, ह्रदयेश सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नीलम तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक, प्रदेश अध्यक्ष संगीता नेगी, सुषमा तेवतिया राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार साह, ट्रस्टी विमलेश देवी, बबलू चौधरी,पवन सौरोत, राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर लखन रावत, उपाध्यक्ष बंटी कोहली, विक्की अनेजा जीतेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, विमलेश देवी, अतुल राठौर, विपिन कुमार, टिंकू अग्रवाल, वशिस्ट सिंह, करन बीर सिंह, मनीषा देवी, रुपन देवी, पुष्पेंद्र सिंह और शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, भवि चंद, डॉ एम एस उपाध्याय तर्षम शर्मा समाज सेवी बहन राजबाला शर्मा, मंजू, राजेश, आदि बहुत से कार्य कर्ता उपस्थित रहे|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*