MATHURA – सुरीर थाने में दंपत्ति के आत्मदाह के प्रयास की घटना शासन तक गूंजी

– दो दरोगा और इंस्पेक्टर निलंबित
– आईजी सतीश गनेशन घटना स्थल पर पहुंचे
– आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित

सत्यप्रकाश निगम,भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा| कोतवाली सुरीर परिसर में इंशाफ ना मिलने पर पीड़ित दंपत्ति ने अपने आप को किया आग के हवाले कर लिया | घटना की गूंज शासन तक पहुंच गई | मौके पर आईजी सतीश गणेश व एसएसपी शलभ कुमार थाने पहुंचे | प्रथम दृष्टिया पुलिस को दोषी मानते हुए इंस्पेक्टर व दो दारोगाओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया | तत्पश्चात आईजी पीड़ितों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे | उनकी हालत ज्यादा खराब बताई गई है | बताया गया है कि 90 फीसदी शरीर जल गया है ¦ एसएसपी श्री माथुर ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की है | जानकारी के अनुसार पीड़ित जोगेन्द्र और उसकी पत्नी से दबंग सत्यपाल और उसके साथियों ने तीन बार मारपीट की | हर बार उन्होने थाने के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने उनकी पीड़ा एक बार भी नहीं सुनी | दूसरी बार वे एसएसपी से भी गुहार करने पहुंचे | उनका मेडिकल कराया गया, किंतु आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी | हार थक कर बीते दिन दंपती ने थाना परिसर में खुद को आग के हवाले कर दिया | इस प्रकरण में इंस्पेक्टर अनूप, दरोगा सुनील और दीपक नागर को सस्पेंड कर दिया गया है | गांव के ही दबंग द्वारा पीड़ित के साथ की जा रही थी मारपीट, पीड़ित दंपत्ति का कहना घर को जबरन कब्जाने का दबंग कर रह हें प्रयास, न्याय ना मिलने पर पीड़ित दंपत्ति ने उठाया आत्मघाती कदम, पत्नी चंद्रवती ओर पति जोगेन्द्र को घायल अवस्था में इलाका पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया हे। पीड़ित दंपत्ति कोतवाली सुरीर के गांव कला के रहने वाले हें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*