बलदेव- न्याय पंचायत स्तरीय हुई खेल कूद प्रतियोगिता

सुरेंद्र चौधरी

बल्देव-शासन की मंशा के अनुपालन में “न्याय पंचायत हथकोली” {बलदेव} पर न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन स्थान- श्री बलभद्र इण्टर कालेज पर हुआ।जिसका शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय एवं श्री बलभद्र इण्टर कालेज के प्रवन्धक सुधाकर उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वतीजी की प्रतिमा पर दीप जलाकर एव माला पहनाकर किया गया।खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के 50,100,200, मीटर दौड़ बालिका और बालको की, जूनियर स्तर पर 100,200,400, मीटर कबड्डी,खो-खो,लंम्बी कूद, गोलाफेंक,तस्तरी म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजय बच्चों को शील्ड एवं मैडल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत हथकोली के समस्त बच्चो ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ब्लाक व्यायाम शिक्षक ब्रजेश यादव ,प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय, अशोक गौतम,अशोक वर्मा,अशोक कुंमार किलोनी,शेलेन्द्र प्रताप सिंह,अनिता चौधरी,सोभर कुमार, प्रमोद यादव ,रश्मि अग्रवाल, सुनीता यादव,नीरज चौधरी,सीमा वर्मा, रामेन्द्र कुमार,विजय कुमार सिंह, कृपाल सिंह, महेश वर्मा, जितेंद्र कुमार,नेपाल सिंह अवधेश कुमार, देवेन्द्र कुमार अनुदेशक नरेन्द्र सिंह,महेश कुमार,समुद्र सिंह आदि उपस्थित हुए। खेल कूद प्रतियोगिता के संयोजक एवं संचालन न्याय पंचायत प्रभारी मनमोहन दुबे ने किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*