भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

बल्लभगढ | कस्बे में 28 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आगमन के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट व शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आर के टावर बल्लभगढ़ में पुन मीटिंग की, इस में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयों ने फैसला लिया है कि बल्लभगढ़ की विभिन्न कॉलोनीयों में रहने वाली कम से कम 151 गरीब, असहाय और अकेली महिलाओं को ट्रस्ट की तरफ से जरूरत मंद सामान उपलब्ध कराया जाएगा | कपड़े (साड़ी या सौल दे कर उनको सम्मान दिया जायेगा | राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि हम जल्दी ही घरेलु महिलायों के लिए सरकार की तरफ से कुछ रोजगार लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे वे घर पर रोजगार प्राप्त कर जीविकोपार्जन कर सकें | इस मौक़े परअखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा ) सबलेश मालिक, राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री ह्रदयेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक, प्रदेश अध्यक्ष संगीता नेगी, नीलम व शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल पं त्रिशं वत्स, डॉ एम एस उपाध्याय और भवि चन्द मौजूद थे|






