Pdu samachar
———————–

बल्देव| शासन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में की गई साज सज्जा की चारो ओर तारीफ़ हो रही है ।अब बारी भगवान् कृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव बल्देव छठ की है । बल्देव छठ का पर्व कस्बा बल्देव में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बल्देव बासियों की शासन से मांग है कि मथुरा की तर्ज पर भगवान् कृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव भी भव्यता के साथ मनाया जाये,इसके लिए शासन व्यवस्थाएं करे।
स्थानीय नागरिक सुजीत वर्मा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जिस तरह भगवान् कृष्ण के जन्मोत्सव पर शासन ने सुंदर और मनमोहक व्यवस्थाएं की, इसी तर्ज पर बल्देव में भी व्यवस्थाएं कराई जाएं और उसी भव्यता के साथ भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव मने।






