– गोवर्धन महापंचायत में पहुंचे एसडीएम व विधायक
– गोवर्धन परिक्रमा के विनोद गार्डन में महापंचायत में एनजीटी के नाम पर प्रशासन द्वार परेशान किये जाने पर एकजुट होकर पहुंचे लोग।
– एनजीटी के विरोध में आन्यौर परिक्रमा मार्ग मुकुन्द विनोद गार्डन में आयोजित हुई महापंचायत
– एनजीटी के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण, मांगे नही मानी तो उग्र होगा आन्दोलन
– सप्तकोसिय परिक्रमा मार्ग में आज दुकान, स्कूल, सराकरी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
परीक्षित कौशिक

मथुरा, गोवर्धन गिरिराज तलहटी सप्तकोसिय परिक्रमा मार्ग में एनजीटी के आदेशों की आड़ में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय मूल निवासियों पर प्रतिबंध लगाकर तलहटी के दर्जनों गांव के हजारों लोगों का शोषण किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध आॅटो-रिक्शा पर प्रतिबंध गिरिराज पर्वत पर प्राचीन पूजनीय स्थलों को कैद कर प्रतिबंध प्राचीन मन्दिर व मकानों को तोड़कर बेघर किया जा रहा है। सोमवार को एजनीटी के विरोध में आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित मुकुन्द विनोद गार्डन में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें गोवर्धन, राधाकुण्ड, आन्यौर, पूछंरी, जतीपुरा, आदि गांव के हजारों लोगों की भीड़ रही। व्यापारी, राजनैतिक, समाजसेवी व सप्तकोस के हजारों गामीणों ने अपनी-अपनी समस्या रखी और 13 सूत्रिय मांग पर पत्र मुख्यमंत्री के नाम का पत्र गोवर्धन एसडीएम राहुल यादव को ज्ञापन दिया गया। और अपनी मांगों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। आन्यौर परिक्रमा मार्ग मुकुन्द विनोद गार्डन में आयोजित महापंचायत में एनजीटी के विरोध में लांमबध होकर लोगों ने हुंकार भरी और आगमी विरोध प्रदर्शन की रणनिति बनाई। मनीष लंबदार ने कहा कि एनजीटी के विरोध में उग्र प्रर्दशन किया जायेगा। यह लडाई लोगों के हकों की लडाई है। एक जुट होकर लडाई लडेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने एनजीटी का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि एनजीटी चोर, डकैत और पागल महात्मा की अपील सुन ब्रजबासियों के हकों का हनन कर शर्म से सिर झुका रही है। और नाम ना लेते हुए आनन्द बाबा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनजीटी ने कभी नही सोचा की एक पागल महात्मा की अपील से हजारों ब्रजजन और ब्रज वासियों का क्या होगा। उन्होंने धर्म और अधर्म की लड़ाई बताई, जिस धर्म की लड़ाई को हजारों लोग एक जुट होकर लड़ेंगे। वहीं पूर्व प्रधान मुकेश कौशिक ने एनजीटी की फुलफोर्म बताते हुए नेशनल गुंडई टीम बताया क्योंकि एनजीटी अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है। इसने ब्रज वासियों को घर में कैद कर दिया है। ये रवैया बिल्कुल बर्दास्त नही होगा। और एकादशी से पूर्णमासी तक बाजार बंद रखने का अहावान किया गया। और अपने अपने घरों पर काले झंडे लगाने की अपील की। विद्यायक कारिंदा सिंह ने कहा कि जनता का प्रतिनिधि हूॅ। जनता की हर समस्या को मुख्यमंत्री को अबगत कराया जायेगा और हर संम्बभ समस्या हल कराने की कोशिस की जायेगी। लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम का 13 सूत्रिय मांग पत्र ज्ञापन दिया है। प्रशासन को समस्या से अवगत कराते हल कराने की कोशिश की जायेगी।

– ये रहे मौजूद
गोवर्धन: एसडीएम राहुल यादव , गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह, चेयरमैन खेमचन्द्र शर्मा, मनीष लम्बरदार, सत्तो प्रधान, गणेश पहलवान, श्यामसुन्दर शर्मा, दीनबन्धु शरणदास महाराज, सतीश, केतन ठाकुर, हेमन्त शर्मा, बाबू लाल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, ठाकुर किशोर सिंह, मुकेश शर्मा, संजू लाला, जगदीश कौशिक, ओमप्रकाश शर्मा, अटल खण्ेडलवाल, गिरधारी सेठ, रामू खण्डेलवाल, हरवान ठाकुर, रामधन शर्मा, ज्ञानेन्द्र राणा, बोबी शर्मा, विनोद चैधरी, जगदीश शर्मा, पप्पू बीडीसी, ओमवीर चैधरी, नीटू ठाकुर, महादेव शर्मा, जुगल पटेल, रामबाबू सैनी, अनवर हुसैन, सुक्खा सेठ, ओमी ठाकुर, केसी गौड, कृष्ण मुरारी, भानू शर्मा आदि।
—–
*सप्तकोसिय परिक्रमा मार्ग आज रहेगा बंद*
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी मे हुई महा पंचायत में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को पूरे परिक्रमा मार्ग में दुकान, स्कूल, आदि प्रतिष्ठान बंद रहेगे और प्रशासन नही माना तो एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक पांच दिन फिर परिक्रमा मार्ग की सभी दुकाने बंद रहेंगी।
—–
*ये रही प्रमुख मांग*
1- स्थानीय निवासियों की गाडीयो पर प्रतिबंध खत्म होना
2- परिक्रमा मार्ग मे प्याऊ और भण्डारे पर रोक हटाना
3- परिक्रमा मार्ग ई रिक्शा पर प्रतिबंध हटाना
4- परिक्रमा मार्ग दर्शनीय स्थल पर रोक हटानी
5- परिक्रमा मार्ग मे बने मेरिज होमों में मांगलिक कार्यक्रम में वाहनों का आवागमन
6- परिक्रमा मार्ग मे अतिक्रमण के नाम पर तोड फोड बंद होनी चाहिए
7- परिक्रमा मार्ग मे लगी जंजीर खुलनी चाहिए
8- गिरिराज परिक्रमा मार्ग मे निवास करने वाले लोगों के वहानो से प्रतिबंध हटना चाहिए
9 – परिक्रमा मार्ग से नो कंस्ट्रक्शन जोन हटाया जाये
10- परिक्रमा मार्ग मे श्रद्धालु ओकेडीजे रोक हटाई जाये
11- गरीब लोगो की ठेल ढकेलो को उचित स्थान दिया जाये
12- बृज के मन्दिरों को साइनबोर्ड से बहार किया जाये
13- सप्तकोसिय परिक्रमा मार्ग में रहने वाले लोगों से अभद्रता न हो।
—————————————-






