रामलीला मैदान में आयोजित हुई
-कल सीएम योगी गरजेंगे इस मैदान पर
————————————-
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
————————————-

मथुरा | संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से वृन्दावन शोध संस्थान द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव – 2019 के अवसर पर मथुरा जनपद के कक्षा 06 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए श्रीराधाकृष्ण रूपसज्जा , जल / फूल साँझी तथा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन रामलीला ग्राउंड मथुरा में हुआ | प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने सुंदर सुंदर रचना बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया | इसी ग्राउंड पर कल मुख्यमंत्री योगी गरजेंगे |
11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिताओं में सर्वप्रथम राधाकृष्ण रूपसज्जा की प्रतियोगिता हुई, इसमें 40 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया ।
रंगोली प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया । जिसमे *प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपये* , द्वितीय पुरस्कार *पांच हजार रुपये* एवं तृतीय पुरस्कार के *तीन पुरस्कार तीन हजार* रुपये के रहे ।
जल / फूल साँझी प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें *प्रथम पुरस्कार पन्द्रह हजार रुपये* , द्वितीय पुरस्कार *दस हजार रुपये* एवं तृतीय पुरस्कार के *तीन पुरस्कार पांच हजार रुपये* के रहे ।
तीनो प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों के लिए *1050 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि* रही ।
डॉ देव प्रकाश ने प्रतियोगिताओं का समन्वय किया | पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया , निदेशक डॉ सतीश चंद्र दीक्षित , DIOS मथुरा कृष्ण पाल सिंह , डॉ विनोद बनर्जी सहित निर्णायक मंडल के पांच सदस्य रहे ।
कार्यक्रम में डॉ तेजपाल सिंह , रजत शुक्ला , डॉ नीता सिंह , श्रीमती ममता , डॉ अलका तिवारी , प्रमोद कुमार , डॉ ललित मुद्दगल , डॉ अनीता मुद्दगल , श्रीमती कीर्ति शर्मा , श्रीमती सुमन , श्रीमती राजेश्वरी यादव , डॉ सोमकान्त त्रिपाठी , वृषभान गोस्वामी , मुकेश शर्मा , इंदर , शिवकुमार सिंह आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया ।
प्रतियोगिता के मध्य में जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर , सीडीओ रामनेवास , पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया ।






