Pdu samachar

मथुरा| अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने गौ रक्षा युवा वाहिनी ट्रस्ट के साथ मिलकर गौ माता का बाईपास रोड पर अंतिम संस्कार किया | ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि गौ हमारी माता है | हम गौ की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है l
गौ रक्षा युवा वाहिनी ट्रस्ट के चेयरमेन अशोक बाबा ने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है कि पुरे भारत से गौ तस्करी रोक कर गौ माता को पूरी
आजादी के साथ जिंदगी दे सकें| हमारी टीम हमेशा गौरक्षा के लिये तत्पर रहती है | इस मौके पर
गौ रक्षा युवा वाहिनी ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक बाबा अध्यक्ष विकास शर्मा व संदीप पाराशर व
अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री ह्रदयेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा, संजय शर्मा, सचिव सुबोध कुमार साह, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, करन वीर सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे






