लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को बधाई देकर सम्मानित करते गद्दीनशीन महंत संत केशव दास महाराज, मुरारी लाल तिवारी, पत्रकार कृष्ण चंद दुबे व अन्य

– ब्रज के कलाकारों बीच अभिभूत नजर आये राज्यपाल व मुख्य
– ब्रज में ही नहीं बल्कि अवध में नंद के घर आनंद भये जय कन्हैया लाल के स्वर गूंजे
गोवर्धन।परीक्षित कोशिक
इस बार भी लखनऊ का रिजर्व पुलिस लाइन मैदान नंद के घर आनंद भये जय कन्हैया लाल की अभिव्यक्ति के बीच सराबोर नजर आया। स्वयं राज्यपाल और मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आये। ब्रज की लीलाओं का गुणगान किया। श्रीकृष्ण के अवतार की महिमा के बारे में बताया। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ की पुलिस लाइन परेड में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में ब्रज से आये संत-महंत एवं कलाकारों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी को श्रीकृष्ण के जन्म की बधाई दी। श्रीपाद् रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड-श्याम कुंड के महंत बाबा केशव दास जी महाराज ने स्मृति चिन्ह, धार्मिक ग्रंथ और राधारानी की चुनरी देकर स्वागत किया। श्रीगिर्राज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति के सचिव मुरारी लाल तिवारी के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्म, बंाकेबिहारी की अद्भुत झांकी के दर्शन, फूलों की होली, बरसाना की लठामार होली, मयूर नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। कृष्ण बने गोविंद तिवारी ने सभी का मन मोह लिया। पूरे पांडाल में नंद के घर आनंद भये जय कन्हैया लाल की स्वर गूंजते रहे। मथुरा से आये कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। स्वयं मुख्यमंत्री ने मथुरा के कलाकारों की प्रशंसा की। श्रीकृष्ण के अवतार को सर्वश्रेष्ठ एवं पूर्ण बताया। इस अवसर पर राधाकुंड-श्याम कुंड के महंत केशव दास महाराज, वरिष्ठ कलाकार छैलबिहारी तिवारी, पत्रकार कृष्ण चन्द्र दुबे, वेद प्रकाश, दीपक शर्मा आदि थे। जबकि अतिथियों में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, डीजीपी ओपी सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री स्वाति सिंह आदि थे।
———————————–






