मथुरा | कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कुरकन्दा स्थित शांति आर्यन डीएलएड कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही |

छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण, दही हांडी की झांकियों के कार्यक्रम प्रस्तुत किए | छात्राओं ने सामूहिक डांस भी प्रस्तुत किया | इसके अलावा एकल गान, एकल डांस, गीत, भजन भी प्रस्तुत किए गए | इस मौके डाइरेक्टर विजय सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व कॉलेज में विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर छात्र छात्राओं ने मनाया | इस मौके पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए |






