MATHURA-प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के सिखाए प्रशिक्षण शिविर में गुर

– कृत्रिम माहोल में सच से नजर आए बाढ़ आपदा के सीन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | महोली रोड स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित बचाव का प्रशिक्षण दिया गया, इसमें छात्रों को रियल सिचुएशन से रूबरू कराया गया |
शुरुआत हूटर के बजने से हुई ,यह ये संकेत कर रहा था कि कुछ गड़बड़ है | इसके बजते ही कक्षाओं में विद्यार्थियों ने खुद को टेबल व दरवाजे की चैखट के नीचे व क्लासरूम के कोनों में छिप कर बचाव किया। हूटर के बन्द होने पर शिक्षकों द्वारा सभी विद्यार्थियों को सर पर बैग रखवा कर लाइन में इमरजेन्सी दरवाजों से बाहर निकाला गया। सभी विद्यार्थी व शिक्षक बाहर आये, तभी तीन सदस्यी दो बचाव टीमें माइक व अग्निशमक यन्त्र लेकर पूरे विद्यालय में घूमी व छदम रूप से बाद में फँसे विद्यार्थियों को गोदी में व स्ट्रेचर पर लेकर निकली। तत्पश्चात दो सदस्यीय डॉक्टर्स की टीम द्वारा घायलों का उपचार शुरू किया गया। मैदान में बच्चों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई । सभी छात्रों व शिक्षकों के मैदान में होने की पुष्टि करने के बाद दर्शन तिवारी व श्रीमति प्रीति अरोड़ा द्वारा विद्यार्थियों को ऐसी आपात स्थिति से निपटने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी बीच ट्रान्सपार्ट इंचार्ज कुलदीप सिंह व दरियाब सिंह द्वारा विद्यालय बैन व बसों को बच्चों को ले जाने के लिये तैयार कर लिया गया। विद्यार्थियों को उपचार के बाद घर भेजा गया।


प्रशिक्षण शिविर का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति श्वेता शर्मा के नेतृत्व में हुआ। विद्यालय चेयरमेन आर0 पी0 सिंघल द्वारा प्रशिक्षण शिविर की प्रशंसा की गई। मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश सिंघल ने बताया कि विद्यालय में ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण शिविरों का समय-समय पर आयोजन होता रहता है | ताकि जरूरत पर प्रशिक्षण काम आ सके |
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शोभना सिंह, श्रीमती पूजा गौर, श्रीमती ललिता शर्मा, श्रीमती प्रीति अरोड़ा, श्रीमती गुंजन शर्मा, श्रीमती नीतू खण्डेलवाल, श्रीमती स्वाती, श्रीमती श्वेता एवं शिक्षक मिथुन शर्मा, कुलदीप चैधरी, अमित तरकर, राजेश तिवारी, आशुतोष, आनन्द, दर्शन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*