MATHURA-20 बिछुड़े परिवारों को मिलाया लॉक अदालत ने

Pdu samachar

मथुरा | शनिवार को लगी लोक अदालत के दौरान मथुरा की फैमिली कोर्ट में एक बड़ी कार्यवाही हुई। यह कार्यवाही थी बिछड़े 20 वैवाहिक जोड़ों के फिर से मिलने की।
जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगी लोक अदालत के दौरान फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा 20 बिछड़े वैवाहिक जोड़ों के फिर से एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला उनकी आपसी सहमति के आधार पर सुनाया गया।


इस दौरान फैमिली कोर्ट में तलाक के 26 और भरण पोषण के 15 मामले भी सुलह समझौतों के आधार पर निस्तारित किए गए।
इसी प्रकार अन्य अदालतों द्वारा भी लोक अदालत के दौरान हजारों मुकदमों का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*