MATHURA-फीस वृद्धि के बिरोध में राजपूताना यूथ ब्रिगेड ने फिर दिया धरना

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड मथुरा के बैनर तले आज तीन घंटे की भूख हड़ताल रतनलाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय पर शांतिमय तरीके से हजारों अभिभावकों ने रखी | हड़ताल फीस वृद्धि के खिलाफ की जा रही है | राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राज सिंह ने बताया कि निजी स्कूल मनमानी तरीके से फीस वृद्धि कर रहे हैं | कदम कदम पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है |

किताब कॉपी से लेकर वार्षिक फीस के नाम पर अभिभावकों की जेब पर ये लोग डाका डाल रहे हैं | उत्पीड़न के खिलाफ हर शनिवार को रतनलाल फूल कटोरी पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है | उन्होने कहा कि शनिवार का दिन इस लिए चुना गया है कि सरकारी नुमाएन्दे इस पीड़ा को नहीं सुनते हैं तो शनिदेव न्यायकारी देव है | वह गलत करने वालों को सजा देंगे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*