– सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल
Pdu samachar

मथुरा | जनपद के थाना हाईवे में पुलिस के एक दरोगा द्वारा 80 हजार की रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें एक महिला खुलेआम रिश्वत मांगने का पुलिस पर आरोप लगा रही है | मामला हाईवे थाने का बताया जा रहा है ¦ वीडियो में महिला अपना नाम लता और अमर कॉलोनी की रहने वाली बता रही हैं ¦ इसमें महिला कह रही है कि दरोगा घर पर गया और उसके लड़के सुरेश के बारे में जानकारी ली थी| शाम को बेटा थाने पहुंचा तो उसे वही बिठा लिया एवं एक अन्य व्यक्ति दोनों से 40 40 हजार रुपे की मांग की गई¦ महिला का कहना है कि उसे यह भी नहीं पता कि आखिर उसके बेटे का गुनाह क्या है | महिला ने पुलिस के अधिकारियों को भी इस संबंध में शिकायत की | दूसरी ओर थाना पुलिस का कहना है कि आरोप गलत है ¦






